रिलीज से सिर्फ तीन दिन पहले फिल्म 'फाइटर' का नया पोस्टर जारी

Posted on: 2024-01-23


hamabani image

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की अभिनीत फिल्म फाइटर अब अपनी रिलीज के बेहद करीब है। फिल्म के ट्रेलर और गाने खूब पसंद किए गए। फिल्म फाइटर के रिलीज होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का एक नए पोस्टर जारी किया गया।

फिल्म फाइटर वास्तव में सबसे बड़े एरियल एक्शन ड्रामा के रूप में आ रही है, जिसे दर्शक भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर बड़े पर्दे पर देखेंगे और क्योंकि फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। निर्माताओं ने अपने सोशलमीडिया मंच पर एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा "फ्लाई। फाइट। प्रोटेक्ट। जय हिन्द। फाइटर 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। आईएमएएक्स 3डी में बड़े स्क्रीन पर एंजॉय करें।"

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत 'फाइटर' एक सिनेमाई अनुभव है। इस फिल्म में दिलदहला देने वाले एक्शन सीन्स देखकर देशभक्ति का उत्साह बढ़ाती है।