फिल्म 'कल हो ना हो' ने अपनी रिलीज के 19 साल पूरे

Posted on: 2022-11-29


hamabani image


धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी शाहरुख़ खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान अभिनीत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' ने अपनी रिलीज के 19 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके का जश्न मनाते हुए करण जौहर ने फिल्म के सेट की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए करण जौहर ने लिखा-'पूरे जीवन भर की यादें, दिल की धड़कन में! इस फिल्म ने इससे कहीं अधिक दिया, इसने मुझे खुशी, अटूट बंधन, कहानी कहने के लिए एक अलग लेंस दिया, और निश्चित रूप से- आखिरी फिल्म का सेट जिसमें मैं अपने पिता के साथ हो सकता था। मैं इस फिल्म के लिए उनका हमेशा आभारी रहूंगा! #कल हो ना हो के 19 साल!'

करण जौहर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।  नवंबर, 2003 को रिलीज हुई फिल्म कल हो ना हो एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था, जबकि इसकी पटकथा करण जौहर ने लिखी थी। फिल्म के गाने और यह फिल्म दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुए।